चाईबासा: मनोहरपुर में 10 फीट नीचे खेत में गिरी बारातियों की गाड़ी, 2 लोगों की मौत, 6 की हालत गंभीर

मनोहरपुर में बारातियों से भरी पिकअप वैन पलटने से बड़ा हादसा हो गया। दो लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर थाना क्षेत्र के उंधन गांव में सोमवार तड़के बारातियों से भरी एक पिकअप वैन के पलटने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब वाहन बारात से लौट रहा था। जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन बारंगा गांव से बारातियों को लेकर आनंदपुर प्रखंड के समीज गांव गया था। सोमवार सुबह करीब 3:15 बजे लौटने के दौरान उंधन गांव के पास चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे गाड़ी सड़क से लगभग 10 फीट नीचे खेत में जा गिरी। वाहन में बारातियों के साथ साउंड सिस्टम का सामान भी लदा हुआ था।

हादसे में बारंगा निवासी रोहन गोप (12) और गोपीपुर निवासी दशरथ सरदार (25) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सूरज महतो, शिशुपाल मोदी, राहुल गोप, गोपी मोदी, सौरभ लोहार और सुरेश गोप घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। सभी घायलों को मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। सूचना मिलने के बाद मनोहरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।