झारखंड सीआईडी ने साइबर धोखाधड़ी मामले में व्यक्ति को उप्र से गिरफ्तार किया

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में विदेशी मुद्रा कारोबार से भारी मुनाफ़े का वादा करके एक व्यक्ति से 8.52 करोड़ रुपये की ऑनलाइन ठगी करने के आरोप में एक व्यक्ति को उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से गिरफ़्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। रांची के एक निवासी द्वारा 10 मार्च को साइबर पुलिस थाने में दर्ज करायी गई एक प्राथमिकी के आधार पर झारखंड अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने मामले की जांच शुरू की। सीआईडी के एक बयान के अनुसार, ‘‘शिकायतकर्ता को एक सोशल मीडिया मंच के माध्यम से विदेशी मुद्रा कारोबार में उच्च लाभ का लालच दिया गया तथा निवेश के नाम पर विभिन्न तारीखों पर अलग-अलग बैंक खातों में पैसे जमा कराए गए। शिकायतकर्ता का भरोसा जीतने के लिए शुरुआत में फर्जी लाभ भी दिखाया गया। विभाग ने जांच में पाया कि उक्त मंच फर्जी था और साइबर धोखाधड़ी के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था, जिसके माध्यम से शिकायतकर्ता से लगभग 8.52 करोड़ रुपये की ठगी की गई। झारखंड सीआईडी के अनुसार, आरोपी को स्थानीय पुलिस की मदद से उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से गिरफ्तार किया गया।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।