रिम्स में 19 पोस्ट कोविड मरीज़ का चल रहा इलाज

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची स्थित रिम्स अस्पताल में कोविड पॉजिटिव का एक भी मरीज भर्ती नहीं है।

इससे रिम्स प्रबंधन ने राहत की सांस ली है। हालांकि यहां पोस्ट कोविड के मरीजों की संख्या 19 है।

यह जानकारी शुक्रवार को रिम्स के प्रवक्ता डॉ डीके सिन्हा ने शुक्रवार को दी।

उन्होंने बताया कि पोस्ट कोविड के इन मरीजों का इलाज न्यू ट्रामा सेंटर के तीसरे तल्ले पर चल रहा है।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा यहां भर्ती ब्लैक फंगस के मरीजों में कमी आई है। गुरुवार को ब्लैक फंगस के पांच मरीज भर्ती थे।

यह संख्या शुक्रवार को घटकर चार हो गई है। उन्होंने बताया कि इन चारों मरीजों का इलाज डेंगू वार्ड में चल रहा है।

Share This Article