झारखंड में कोरोना के 94 एक्टिव केस, रांची में सबसे अधिक

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में शनिवार सुबह तक पिछले 24 घंटों में कोरोना के चार नए मरीज मिले हैं। इस तरह राज्य में कुल सक्रिय 94 मरीजों में 55 अकले रांची में हैं।

इस बीच पूरे प्रदेश में कोरोना से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। कोरोना से 17 लोग स्वस्थ हुए हैं, जबकि नौ नए केस मिले हैं।

राज्य स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक नए नौ नए मरीजों में रांची से चार के अलावा जामताड़ा से तीन लोग शामिल हैं।

बोकारो और देवघर से एक-एक नए मरीज की पहचान हुई है। राज्य में राजधानी की स्थिति सबसे खराब है।

यहां अभी तक 85 हजार, 743 सक्रिय मामले आए। इनमें से 84 हजार, 099 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं।

राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या तीन लाख, 48 हजार, 111 हो गयी है। तीन लाख, 42 हजार, 884 मरीज ठीक हो चुके हैं।

राज्य में इस महामारी से पांच हजार, 133 लोगों की मौत हो गई है। कुल एक करोड़, 42 लाख, 23 हजार, 772 सैंपल की जांच की गयी है।

इस समय पूरे राज्य में कोरोना के 94 सक्रिय मरीज हैं। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 98.49 प्रतिशत है।

Share This Article