रांची में पत्रकार बैजनाथ महतो पर जानलेवा हमला करने वाला बेंगा उर्फ आकाश गिरफ्तार

News Aroma Media
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजधानी रांची में पत्रकार बैजनाथ महतो पर जानलेवा हमला करने के मामले में रांची पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा के निर्देश पर गठित एसआईटी की टीम ने आरोपी बेंगा उर्फ आकाश को तमाड़ इलाके से गिरफ्तार किया है।

इससे पहले पुलिस ने बेंगा के करीबी दोस्त नीतीश केरकेट्टा को भी गिरफ्तार किया था।

नीतीश को शनिवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया ,जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

उल्लेखनीय है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य आरोपित की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी सुरेंद्र झा ने एसआईटी टीम का गठन किया था।

तिरिल बस्ती निवासी बेंगा उर्फ आकाश की गिरफ्तारी के लिए सदर डीएसपी के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन किया गया था।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए रांची पुलिस की दो टीम राज्य के बाहर गया और बंगाल में भी छापेमारी कर रही थी।

साथ ही पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपी बेंगा उर्फ आकाश की सूचना देने वाले को रांची पुलिस 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की थी।

हम ऐसे लोगों को बढ़ाएं जो पार्टी को सींचने का काम कर रहे हैं : तेजस्वी यादव

झारखंड में यहां नशे में धुत युवक ने नौ महीने की बच्ची के साथ की हैवानियत, खून से लथपथ बेहोशी की हालत में दूधमुंही बच्ची को देख लोगों का फूटा गुस्सा
उल्लेखनीय है कि पत्रकार बैजनाथ महतो पर 11 सितंबर की रात जानलेवा हमला किया था।

यह घटना सदर थाना क्षेत्र की तिरिल बस्ती में हुई थी, जहां आरोपियों ने वरिष्ठ पत्रकार (कैमरा पर्सन) बैजनाथ महतो पर हत्या की नीयत से जानलेवा हमला किया था।

पुलिस की पीसीआर गाड़ी ने गंभीर अवस्था में बैजनाथ महतो को रविवार की सुबह तीन बजे रिम्स अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

रिम्स के न्यूरो वार्ड के आईसीयू में बैजनाथ महतो इलाज चल रहा है, जहां उनकी हालत अत्यंत गंभीर है।

उनके सिर और गर्दन में घातक हथियार से दर्जनों वार किया गया है। डॉक्टरों के अनुसार सात दिनों बाद शनिवार को पत्रकार बैजनाथ को होश आया।

Share This Article