दुमका में नाबालिग से छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तार

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: रानेश्वर के आसनबनी गांव गांव की एक किशोरी से छेड़खानी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक शेफुल अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है।

युवक अन्य समुदाय का है। बताया जाता है कि शनिवार को उक्त युवक किशोरी के साथ छेड़खानी कर रहा था।

किशोरी के साथ छेड़खानी करते हुए स्थानीय ग्रामीणों की नजर पड़ गई और युवक को पकड़ लिया। युवक को पकड़कर बाजार लाया गया।

घटना की सूचना रानेश्वर पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी युवक शेफूल अंसारी को गिरफ्तार कर लिया।

किशोरी के पिता के बयान पर पोक्सो एक्ट के तहत युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। साथ ही युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Share This Article