किसानों को समय पर खाद-बीज देना सरकार की प्राथमिकता: मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की

बेड़ो में किसान सम्मान समारोह के दौरान मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किसानों को समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराने और आधुनिक खेती को बढ़ावा देने की बात कही।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Shilpi Neha Tirkey : रांची जिले के बेड़ो प्रखंड में आयोजित किसान सम्मान समारोह में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि किसानों को समय पर खाद, बीज और कृषि संसाधन उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कृषि क्षेत्र को आधुनिक और वैज्ञानिक दिशा देने के लिए लगातार काम कर रही है।

पुरनापानी बाजारटांड़ मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री ने किसानों को आधुनिक खेती अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में किसानों की भागीदारी इस बात का संकेत है कि अब किसान नई तकनीकों और वैज्ञानिक खेती की ओर आगे बढ़ रहे हैं।

मंत्री ने कहा कि सरकार किसानों को ट्रैक्टर, स्प्रेयर और अन्य कृषि उपकरण अनुदान पर उपलब्ध करा रही है, ताकि खेती को अधिक लाभदायक बनाया जा सके। इसके अलावा मत्स्य पालन और केज फार्मिंग को भी बढ़ावा देकर ग्रामीण परिवारों की आय बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने संभावित कम वर्षा की आशंका को लेकर किसानों को सचेत करते हुए कहा कि इस बार केवल धान की खेती पर निर्भर रहने के बजाय कम पानी में होने वाली फसलों और मोटे अनाज की खेती की ओर भी ध्यान देना चाहिए। साथ ही, कृषि विभाग किसानों को जागरूक करने के लिए लगातार प्रशिक्षण और कार्यशालाएं आयोजित कर रहा है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।