झारखंड RJD के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- सभी जिलों में प्रखंड, पंचायत और बूथ कमेटी का गठन आवश्यक

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के जिलाध्यक्षों की बैठक रविवार को पार्टी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष अभय सिंह की अध्यक्षता में हुई।

बैठक में सभी जिला अध्यक्षों को यह निर्देश दिया गया कि पंचायत समिति, प्रखंड कमेटी, बूथ कमेटी, जिला कमेटी जहां नहीं बना है। यथाशीघ्र गठन कर प्रदेश कार्यालय को सूचित करें।

साथ ही 23 एवं अक्टूबर को बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के पलामु के छतरपुर विधानसभा में आगमन कार्यकर्ता सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने को कहा।

झारखंड राजद जिलाध्यक्षों की बैठक में संगठनात्मक मजबूती पर चर्चा

मौके पर अभय सिंह ने कहा कि पलामू में राजद का पुराना जनाधार रहा है। वहां नौ विधानसभा में सात विधानसभा में राजद के विधायक रहे है।

आने वाले चुनाव में नौ के नौ विधानसभा जीतेंगे उसी के तैयारी एवं आगाज के लिये तेजस्वी यादव जी आ रहें है।

झारखंड के सभी जिलों में प्रखंड, पंचायत और बूथ कमेटी का गठन आवश्यक है।

सभी को निर्देश दिया कि हर बूथ पर 25 यूथ का गठन आवश्यक है। सभी विधानसभा में संगठन को धारदार एवं मजबूत करना है। बैठक में सभी जिलाध्यक्षो को हरा गमछा एवं पार्टी का झन्डा देकर सम्मानित किया गया।

बैठक में प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव, चतरा के लोकसभा के पूर्व उम्मीदवार सुभाष प्रसाद यादव, सुरेश पासवान, संजय सिंह यादव, मनोज कुमार आदि उपस्थित थे।

वहीं दूसरी ओर अभय सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार के किसान विरोधी एवं जनविरोधी नीतियों के खिलाफ 27 सितंबर के भारत बन्द को पूरा समर्थन है।

Share This Article