झारखंड में SIRB जवान ने किया नाबालिग से दुष्कर्म, गिरफ्तार

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: स्पेशल इंडियन रिजर्व SIRB बटालियन के जवान निरंजन कुमार कोरवा को मुफस्सिल थाना पुलिस नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया।

गिरफ्तार आरोपी गढ़वा जिले के भगवानाथपुर थाना क्षेत्र के बनसानी गांव निवासी है। जवान पर साथ में काम करने वाली महिला सिपाही की किशोर बेटी से दुष्कर्म का आरोप है।

पुलिस ने महिला के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपित गढ़वा निवासी जवान को गिरफ्तार कर रविवार की शाम जेल भेज दिया है।

पुलिस ने महिला के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपित गढ़वा निवासी जवान को गिरफ्तार कर रविवार की शाम जेल भेज दिया है।

दुष्कर्म की यह वारदात 24 सितंबर की रात की है। नाबालिग के महिला ने शनिवार को मामला दर्ज कराया।

नकटी पहाड़ी स्थित होमगार्ड कार्यालय में एसआइआरबी SIRB के जवान भी रहते हैं। पड़ोस में महिला सिपाही भी रहती है।

महिला का पति भी किसी दूसरे जिले में एसआइआरबी का जवान है। 24 सितंबर की शाम महिला किसी काम से निकली थी।

इस बीच जवान उसके घर गया और किशोर बेटी को बाहर बुलाया और समीप के पेड़ के पास उससे दुष्कर्म किया।

किशोरी को धमकाया कि अगर किसी को कुछ बताया तो जान से मार देगा। शनिवार को शाम को किशोरी ने मां को सारी बताई।

 महिला ने थाना जाकर मामला दर्ज कराया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित जवान को धर दबोचा।

Share This Article