झारखंड : मां-बेटे की टांगी से मारकर हत्या, भूत प्रेत को लेकर चल रहा था विवाद

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मेदनीनगर: नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के खैरादोहर पंचायत क्षेत्र के शिल्दा खुर्द गांव में गुरुवार की सुबह मां-बेटे की टांगी से मारकर हत्या कर दी गयी। घटना के बाद आरोपित भाइयों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

छतरपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के खैरादोहर पंचायत क्षेत्र के शिल्दा खुर्द गांव में गुरुवार की सुबह कलावती देवी (60 ) और उसके पुत्र प्रभु सिंह (38) की हत्या कर दी गयी। उ

न्होंने जानकारी दी कि इस घटना को प्रभु सिंह के चचेरे भाई विनोद सिंह (18) और बबन सिंह (23) ने अंजाम दिया।

दोनों आरोपितों ने घटना के बाद आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर ली है और न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी में है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेदनीनगर एमएमसीएच में भेज दिया है।

घटना में प्रयुक्त टांगी को भी बरामद कर लिया गया है। एसडीपीओ ने बताया कि घटना के पीछे जमीन विवाद के साथ-साथ अंधविश्वास का भी मामला सामने आ रहा है। हालांकि, इस संबंध में अनुसंधान किया जा रहा है।

मृतक प्रभु सिंह और बबन सिंह के परिवार के बीच पिछले कई वर्षो से जमीन और भूत प्रेत को लेकर विवाद चल रहा था।

आरोपितों की सगी चाची कलावती देवी और पुत्र प्रभु सिंह गुरुवार की सुबह की शिल्दा खुर्द गांव के झुंझुनुवा पहाड़ पर स्थित पाही पर खेत की जुताई करने पहुंचे थे।

इसी पाही की जमीन को लेकर विवाद चल रहा था और पिछले दो वर्षो से भूत प्रेत को लेकर यह विवाद और गहरा चुका था। इसी कारण उनकी टांगी से काट कर हत्या कर दी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस निरीक्षक बीर सिंह मुंडा और थाना प्रभारी रंजित कुमार यादव घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। साथ ही आरोपितों के सरेंडर करने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

Share This Article