जस्टिस सुभाष चंद्र मंगलवार को झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश की शपथ लेंगे

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: जस्टिस सुभाष चंद्र मंगलवार को झारखंड हाई कोर्ट के 20वें न्यायाधीश के रूप में शपथ लेंगे। यह शपथ ग्रहण चीफ जस्टिस डॉ रविरंजन की उपस्थिति में होगा। जहां चीफ जास्टिस उन्हें शपथ दिलाएंगे।

उल्लेखनीय है कि जस्टिस सुभाष चंद्र पहले इलाहाबाद हाई कोर्ट में पदस्थापित थे। 11 अक्टूबर को उनका तबादला इलाहाबाद हाई कोर्ट से झारखंड हाईकोर्ट में हुआ।

जस्टिस सुभाष चंद्र के शपथ लेने के बाद झारखंड हाईकोर्ट में जजों की संख्या अब 20 हो जायेगी, जबकि यहां स्वीकृत पद 25 हैं। अब भी जजों के पांच पद खाली हैं।

Share This Article