भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ FIR दर्ज, यह है आरोप

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: गोड्डा के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे पर मधुपुर उपचुनाव के दौरान सोशल मीडिया पर संप्रदाय विशेष के प्रति आक्रोश का माहौल बनाने का आरोप लगा है। इसे लेकर निशिकांत दुबे के खिलाफ मधुपुर थाना में एफआईआर दर्ज की गयी है।

यह एफआईआर 24 अक्टूबर को राजीव कुमार सिंह नाम के शख्स ने दर्ज करायी है।

दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे मधुपुर उपचुनाव के वक्त ट्विटर पर संप्रदाय विशेष के प्रति आक्रोश का माहौल तैयार कर रहे थे और टकराव पैदा करने की कोशिश कर रहे थे।

इधर, अपने खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त के आदेश के तहत उनपर कोई केस नहीं बनता है।

मुख्य चुनाव आयुक्त के आदेश की अवहेलना करते हुए मधुपुर विधानसभा उपचुनाव के छह महीने बीतने के बाद थाना में एफआईआर दर्ज हुई है। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ यह एफआईआर देवघर डीसी के कहने पर दर्ज हुई है।

निशिकांत दुबे का कहना है कि आश्चर्य है कि जिस अधिकारी को चुनाव आयोग ने हटा दिया था, उस अधिकारी के कहने पर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

Share This Article