रांची जेल से कुख्यात अमन साव को पाकुड़ मंडल कारा में किया गया शिफ्ट

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजधानी रांची के बिरसा मुंडा जेल में सजा काट रहे कुख्यात अमन साव को पाकुड़ मंडल कारा में शिफ्ट कर दिया गया है।

जेल प्रशासन इस मामले में कुछ भी बोलने से इंकार किया। अमन पर रांची जेल में रहकर आपराधिक गतिविधियों का संचालन करने का आरोप है। इसलिए उसे पाकुड़ जेल भेजने का निर्णय लिया गया।

अमन के पाकुड़ जेल आने की सूचना स्थानीय पुलिस प्रशासन को भी दी गई है। कड़ी सुरक्षा के बीच अमन को पाकुड़ जेल लाया गया है। अमन को पाकुड़ जेल भेजने के लिए पुलिस मुख्यालय ने गृह विभाग के सचिव को पत्रचार किया था।

पत्रचार में कुख्यात सुजीत सिन्हा को भी दूसरे जेल में शिफ्ट करने को लेकर पत्रचार किया गया था। फिलहाल उसपर कोई सुनवाई नहीं हुई है।

जानकारी के मुताबिक अमन साव गिरोह के अन्य सदस्य रांची जेल में बंद है। कुछ माह पहले अमन सिंह को धनबाद से रांची जेल में शिफ्ट कराया गया था। जेल में गिरोह मजबूत होता गया था।

अमन ने कोयला क्षेत्र में अपनी गतिविधियां बढ़ा दी थी। सूत्रों की माने तो रांची जेल से टेलीग्राम एप के जरिए वसूली और फोन करने की बात पुलिसिया रिपोर्ट में आई है।

गैंगस्टर सुजीत सिन्हा के गुर्गे भी अमन साव के नाम का इस्तेमाल कर मयंक सिंह के नाम से कारोबारियों,कोल ट्रांसपोर्टर को धमकी देते थे।

Share This Article