रांची में दीपावली के पटाखों से झुलसे 40 लोग पहुंचे रिम्स

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: दीपावली पर रांची में जले पटाखों ने कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया।

इन पटाखों से झुलसे करीब 40 लोग इलाज के लिए रिम्स पहुंचे हैं। पटाखों से झुलसने के बाद 38 मरीज सिर्फ 24 घंटे के अंदर रिम्स में इलाज कराने पहुंचे। इनमें से चार मरीज ऐसे हैं, जिनकी आंखें पटाखे की वजह से चोटिल हो गयी हैं।

उल्लेखनीय है कि दीपावली के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए रिम्स में 16 बेड का बर्न वार्ड को तैयार रखा गया था।

वहीं, इमरजेंसी के लिए आठ डॉक्टरों की टीम भी ऑन कॉल रखा गया था।

हालांकि, इस बार पटाखों के कारण जख्मी हुए काफी कम लोग इलाज के लिए रिम्स पहुंचे। ज्यादा गंभीर मरीज इलाज के लिए नहीं पहुंचे। रिम्स के इमरजेंसी वार्ड में इलाज कर मरीजों को छोड़ दिया गया।

Share This Article