जेटेट परीक्षा में भोजपुरी मगही मैथिली अंगिका भाषा शामिल होने के आसार बढ़े

राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने जेईटीईटी परीक्षा में भोजपुरी, मगही, मैथिली और अंगिका भाषा को शामिल करने की मांग का समर्थन करते हुए इसे जनहित और सांस्कृतिक अस्मिता से जुड़ा मुद्दा बताया।

Neeral Prakash
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : प्रदेश राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने कहा है कि राज्य में जेटेट परीक्षा में भोजपुरी, मगही, मैथिली और अंगिका भाषा को शामिल करने को लेकर हाई प्रोफ़ाइल कमिटी की ओर से हुई बैठक जनहित और राज्यहित में रही। विशेष कमिटी की बैठक में संबंधित पदाधिकारियों से तथ्य और साक्ष्य जुगाड़ कर पेश करने का निर्देश दिया गया है।

भोजपुरी और मगही भाषा राज्य के पलामू प्रमंडल में मैथिली मिश्रण व अंगिका भाषा संथाल प्रमंडल में बड़े पैमाने में बोली जाती है। रांची, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो, कोडरमा और गिरिडीह में भोजपुरी मगही मैथिली तथा अंगिका सहित अन्य भाषाओं को बोलनेवाली बड़ी आबादी निवास करती है। राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने कहा है कि भोजपुरी, मगही, मैथिली और अंगिका एक भाषाई संस्कृति और अस्मिता का विषय है। इसकी पात्रता पर कुछ अधिकारियों की ओर से लगभग लगातार अनदेखी की गई है।

जेटेट परीक्षा में भोजपुरी, मगही, मैथिली और अंगिका भाषा को शामिल न करने पर सरकार को सहयोगी दलों का सुझाव के तौर पर कड़े विरोध का सामना करना पड़ रहा है। बैठक में कमिटी की ओर से इस मुद्दे पर सकारात्मक रुख का राजद की ओर से स्वागत है। उम्मीद है जल्द ही जनहित और राज्यहित में भोजपुरी, मगही, मैथिली और अंगिका भाषा की स्थाई मान्यता के संबंध में ठोस निर्णय लिया जाएगा।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।