
चेन्नई : तमिल फिल्म एक्टिव प्रोडयूसर्स एसोसिएशन ने सोमवार को सचिवालय में तमिलनाडु के सीएम विजय को दस लाख का चेक सौंपा। यह रकम मुख्यमंत्री पब्लिक रीलिफ फंड के लिए दी गयी है। इस पैसे का उपयोग जनसेवा के लिए किया जायेगा।
इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष टीजी त्यागराजन, सचिव टी शिवा, कोषाध्यक्ष जी धनंजयन समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसके लिए सीएम विजय ने एसोसिएशन के पदाधिकारियों के प्रति आभार प्रकट किया।

