‘Peddi’ का ट्रेलर रिलीज, सामने आया राम चरण का नया लुक

Manu Shrivastava
3 Min Read
पेड्डी फिल्म का ट्रेलर रिलीज
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

साउथ सुपरस्टार राम चरण की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पेड्डी’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। साल 2026 की बड़ी फिल्मों में शामिल इस फिल्म की घोषणा के बाद से ही फैंस लगातार इसके अपडेट का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में राम चरण के साथ जाह्नवी कपूर और जगपति बाबू भी अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। वहीं अब ट्रेलर रिलीज से पहले मेकर्स ने जगपति बाबू के किरदार ‘अप्पलासूरी’ से दर्शकों को परिचित कराया है।

18 मई को रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर

फिल्म ‘पेड्डी’ का ट्रेलर आज 18 मई को रिलीज किया गया। हिंदी दर्शक इसे T-Series के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं। फिल्म का निर्देशन बुची बाबू साना ने किया है, जबकि इसका निर्माण वृद्धि सिनेमाज और माइथ्री मूवी मेकर्स ने मिलकर किया है।

फिल्म को लेकर नॉर्थ इंडिया में भी काफी बज बना हुआ है। यही वजह है कि ‘धुरंधर’, ‘धुरंधर: द रिवेंज’ और ‘राजा शिवाजी’ जैसी फिल्मों की सफलता के बाद अब जियो स्टूडियोज ‘पेड्डी’ को उत्तर भारत में रिलीज करने जा रहा है।

3 जून को होगा वर्ल्ड प्रीमियर

मेकर्स के मुताबिक फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर 3 जून 2026 को आयोजित किया जाएगा। इसके बाद 4 जून 2026 को फिल्म दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट को लेकर पहले से ही दर्शकों के बीच काफी चर्चा है।

राम चरण का नया हेयरस्टाइल हुआ वायरल

ट्रेलर लॉन्च से पहले राम चरण का नया लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सेलिब्रिटी हेयरस्टाइलिस्ट आलिम हाकिम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अभिनेता की नई तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में राम चरण लंबे बालों और स्टाइलिश गॉगल्स में नजर आ रहे हैं।

आलिम हाकिम ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि ‘ग्लोबल स्टार राम चरण आलिम हाकिम के घर में। ‘पेड्डी’ के 18 मई को होने वाले ट्रेलर लॉन्च के लिए शुभकामनाएं।’

फैंस को पसंद आया नया अवतार

राम चरण का नया लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें ‘ग्लोबल स्टार’ और ‘बॉस’ कहकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अभिनेता के इस स्टाइलिश अंदाज ने फिल्म को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है।

Share This Article