Homeझारखंडझारखंड : पुलिस पर पथराव मामले में एक दर्जन से अधिक अज्ञात...

झारखंड : पुलिस पर पथराव मामले में एक दर्जन से अधिक अज्ञात लोगों पर हुआ मामला दर्ज

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

बेरमो: रहावन ओपी क्षेत्र के हुरदाग गांव में 6 नवम्बर को गोवर्धन पूजा में आर्केस्ट्रा में विवाद के दाैरान पुलिस पर पथराव मामले में एक दर्जन से अधिक अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। बेरमो एसडीपीओ तथा रहावन पुलिस के अनुसार घटनाक्रम करने वाले लोग रामगढ़ क्षेत्र के गांवों के लोग थे।

इस संबंध में रामगढ़ एसडीपीओ किशोर कुमार रजक ने बताया कि मामले की जांच हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार मेला में हुए विवाद के दाैरान पुलिस के बल प्रयोग से इचाकांच के तीन युवक अजय रजवार, चंदन रजवार और बादल रजवार घायल हो गए थे।

शनिवार को बटुआ नदी के किनारे आर्केस्ट्रा देखने के लिए ग्रामीण जुटे थे। पुलिस ने कार्यक्रम बंद करा दिया।

कुछ युवा आर्केस्ट्रा चालू करने की मांग करने लगे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने भीड़ पर लाठी चलाई। अज्ञात युवकों ने रहावन ओपी पुलिस की वाहन पर पथराव कर शीशा तोड़ दिया।

spot_img

Latest articles

आज से झारखंड में शुरू होगा धान खरीद अभियान, किसानों को मिलेगा 2450 रुपये प्रति क्विंटल भुगतान

Ranchi: झारखंड सरकार आज से पूरे राज्य में धान अधिप्राप्ति अभियान की शुरुआत करने...

2030-31 तक बिजली वितरण निगम को चाहिए 18 हजार करोड़ से ज्यादा का राजस्व

रांची: झारखंड राज्य बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने आने वाले वर्षों के लिए...

झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: JPSC सफल अभ्यर्थियों की तुरंत नियुक्ति के निर्देश

रांची। झारखंड हाईकोर्ट ने दिव्यांग कोटे के अभ्यर्थी राहुल वर्धन सहित 11वीं से 13वीं...

ग्रामीण इलाकों के बैंक बने अपराधियों का नया निशाना, झारखंड में बढ़ी लूट और चोरी की घटनाएं

Ranchi :  झारखंड के अलग-अलग जिलों में बैंक लूट, एटीएम तोड़फोड़ और चोरी की...

खबरें और भी हैं...