झारखंड : जयंती पर याद किए गए धरती आबा, राजनेताओं ने किया नमन

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड के धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को उनकी जयंती पर सोमवार को झारखंड वासियों ने याद किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित कई बड़े नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती और राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर सभी झारखण्ड वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं और जोहार कहा। उन्होंने झारखण्ड के अमर वीर शहीदों एवं आंदोलनकारियों के संघर्ष और शहादत को शत-शत नमन किया।

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास दास ने ट्वीट किया, ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ उलगुलान कर उसकी जड़े हिलाने वाले अमर बलिदानी धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर शत-शत नमन।

अपने धर्म और संस्कृति की रक्षा करने के लिए व अन्याय के खिलाफ उनका संघर्ष आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देता रहेगा। जनजातीय गौरव दिवस की हार्दिक बधाई।

आजसू सुप्रीमो और विधायक सुदेश महतो ने ट्वीट किया मातृभूमि, संस्कृति, सम्मान और स्वाधीनता के लिए संघर्ष करने वाले झारखंड के वीर योद्धा धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर कोटिशः नमन।

आज झारखंड 22वें वर्ष में दाखिल हो रहा है। बीते 21 वर्षों में झारखण्ड ने क्या हासिल किया और सफर कितना बाकी है, इसे लेकर बहस-विश्लेषण होता रहता है।

उन्होंने कहा कि हमें बिरसा मुंडा के विचारों को, उनके साहस और संघर्ष को आत्मसात करना होगा। धरती आबा के सपने साकार करने की जिम्मेदारी हर एक झारखंडी पर है लेकिन वक्त का तकाजा है कि इसकी अगुवाई युवा पीढ़ी करे।

Share This Article