Homeटेक्नोलॉजीहेमंत सरकार पर दीपक प्रकाश ने लगाया लापरवाही बरतने का आरोप

हेमंत सरकार पर दीपक प्रकाश ने लगाया लापरवाही बरतने का आरोप

Published on

spot_img

रांची: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने हेमंत सरकार पर कोरोना सुरक्षा के प्रति लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।

उन्होंने मंगलवार को कहा कि हेमन्त सरकार की विफलता है कि देश में टीकाकरण सबसे निचले स्तर पर झारखंड में है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रोन को विश्व के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया है।

यह पूरे दुनिया में तेजी से फैल सकता है। बावजूद हेमन्त सरकार कोरोना जांच और वैक्सिनेसन अभियान सुस्तचाल में चल रही है।

उन्होंने कहा कि दक्षिण अफ्रीका में मिले कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रान के बाद से केंद्र सरकार अलर्ट पर और सतर्क है। लेकिन झारखंड सरकार कितनी लापरवाह है, इसकी बानगी देखिए।

कोरोना के वेरिएंट का पता करने के लिए जीनोम सिक्वेंसिंग मशीन आवश्यक है। मशीन खरीदने से संबंधित फाइल छह माह से रिम्स में अटकी हुई है।

इस कारण वायरस के नए वेरिएंट का पता करने के लिए पुणे पर निर्भर रहना पड़ेगा, जब तक वहां से कोरोना मरीज के वेरिएंट का पता चलेगा, तब तक नया वेरिएंट झारखंड को अपनी चपेट में ले सकता है।

झारखंड सरकार और रिम्स प्रबंधन को कुंभकर्णी नींद से जाग जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव में वैक्सीन ही सर्वोत्तम उपाय है।

इसे देखते हुए भाजपा और इसके गठबंधन प्रदेशों में 60 से 90 फीसदी तक डबल डोज एवं सिंगल डोज 80 से 100 फीसदी वैक्सीन हो चुका है, जबकि झारखंड डबल डोज के मामले में सबसे निचले स्तर पर है। झारखंड में अब तक मात्र 30 फीसदी डबल और 66 फीसदी सिंगल डोज दिया जा पाया है।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...