अफगानिस्तान से 110 हिन्दू, सिख लाए गए भारत

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: अफगानिस्तान से शुक्रवार को 110 हिन्दू और सिख भारत लाए गए। यह लोग काबुल से चार्टर फ्लाइट से नई दिल्ली पहुंचे।

भारत सरकार की प्रत्यावर्तन से जुड़ी इस फ्लाइट में भारत और अफगानिस्तान के नागरिक थे।

इंडियन वर्ल्ड फोरम के अध्यक्ष पुनीत सिंह चंडोक ने यात्रियों का वापसी संबंधी वीडियो साझा किया है। इस विमान से ऐतिहासिक गुरुद्वारों और मंदिरों से गुरुग्रंथ साहिब और हिन्दू धार्मिक ग्रंथ भी दिल्ली लाए गए।

इसमें काबुल स्थित पांचवीं शति के आसामाई मंदिर से लाए गए रामायण, महाभारत और गीता भी शामिल हैं। गुरुग्रंथ साहिब को महावीर नगर स्थित गुरुद्वारा गुरु अर्जुन देव जी और हिन्दू धर्म ग्रंथों को अस्माई मंदिर फरीदाबाद ले जाया जाएगा।

इंडियन वर्ल्ड फोरम के मुताबिक अफगान नागिरकों का सोबती फाउंडेशन पुनर्वास करेगा। पिछले सप्ताह सरकार ने संसद में बताया था कि अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद से 565 लोगों को भारत सरकार वहां से निकाल चुकी है।

Share This Article