Latest NewsझारखंडNH-33 पर छोड़ी गई बाइक से देसी रिवॉल्वर और जिंदा गोली बरामद...

NH-33 पर छोड़ी गई बाइक से देसी रिवॉल्वर और जिंदा गोली बरामद…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

RAMGARH : रामगढ़ की लाइफलाइन कही जाने वाली एनएच-33 पर नई सराय स्थित ट्रैफिक चेक पोस्ट के पास एंटी क्राइम टीम द्वारा वाहन जांच की जा रही थी। टीम ने कई गाड़ियों को रोका और चेक किया। इसी दौरान दोपहर करीब 1:30 बजे एक ग्लैमर मोटरसाइकिल (संख्या JH11S-4198) को रोका गया। बाइक चला रहे युवक से रजिस्ट्रेशन पेपर और ड्राइविंग लाइसेंस मांगा गया। उसने कहा कि वह अभी घर जाकर कागज ला देगा।

बाइक चेकिंग में निकली रिवॉल्वर

टीम ने बाइक सवार का फोटो खींच लिया और उसे कागज लाने के लिए समय दिया। लेकिन बहुत समय बीत जाने पर भी वह वापस नहीं लौटा। शाम लगभग 5 बजे तक जब युवक नहीं आया तो शक होने लगा। उसके बाद एप्प से बाइक का इंजन, चेसिस नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर की जांच की गई। सब कुछ सही पाया गया।

वहीं, आसपास मौजूद लोगों से भी बाइक के बारे में पूछताछ की गई लेकिन कोई भी उसे अपना नहीं बता पाया। इसके बाद मोटरसाइकिल संदिग्ध लगने लगी और उसकी डिक्की तोड़कर तलाशी ली गई। डिक्की से एक हरे रंग का बैग मिला। जब बैग को खोला गया तो उसके अंदर से एक देसी रिवॉल्वर, एक जिंदा गोली और एक चांदी का पायल बरामद हुआ।

पूरे सामान को नियम के अनुसार जब्त कर लिया गया। इस मामले में रामगढ़ थाना में कांड संख्या 324/25, दिनांक 3.12.25, धारा 25(1-b)a/25(1-B)(1-A)/26/35 Arms Act के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस अब बाइक छोड़कर भागने वाले युवक की तलाश कर रही है।

spot_img

Latest articles

टुसू पर्व केवल उत्सव नहीं, किसानों की उम्मीद और प्रकृति से जुड़ा पर्व , राज्यपाल

Tusu Festival Organised at Morhabadi Ground: झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार (Governor Santosh Gangwar)...

नगड़ी में कृषि मेला, वैज्ञानिक खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी

Agricultural Fair in Nagdi: युगांतर भारती, नवचेतना ग्रामीण संस्थान, Nature Foundation, स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास...

रांची की सड़कों की बदलेगी सूरत, अब हर सड़क की होगी तय जिम्मेदारी

Face of Ranchi's Roads will Change: रांची शहर की सड़कों को साफ, सुरक्षित और...

विजय के समर्थन में राहुल गांधी का बयान, तमिलनाडु की राजनीति में बढ़ी हलचल

Rahul Gandhi's statement in Support of Vijay : तमिलनाडु के दौरे पर गए लोकसभा...

खबरें और भी हैं...