दुमका में तेज रफ्तार वाहन ने ली युवक की जान, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

न्यूज़ अरोमा दुमका: जिले के जरमुंडी थाना क्षेत्र के बासुकीनाथ-नोनीहाट मुख्य पथ पर बिशनपुर गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

घटना करीब 11 बजि की है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि 40 वर्षीय मृतक खुदो अरहक अपने घर के बाहर खड़ा था कि तेज रफ्तार वाहन के चपेट में आ गया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

आक्रोशित लोगों ने घटना के बाद मुआवजा की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। मृतक अत्यंत गरीब व्यक्ति था।

खेतीबारी कर अपना और अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। मृतक अपने पिछे पत्नी समेत चार छोटी-छोटी बेटियां छोड़ गया।

घटना के 8 घंटे बाद भी समाचार लिखे जाने तक पुलिस जाम नहीं हटवा सकी है।

जाम से सड़क के दोनों किनारे वाहनों की लंबी कतारें लग गई। पुलिस लोगों को समझाने के प्रयास में जुटी है। लेकिन लोग मुआवजा की राशि की मांग को लेकर अड़े हुए है।

Share This Article