रूस में एक दिन में दर्ज हुए COVID के रिकॉर्ड 28,782 मरीज़

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मॉस्को: रूस में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 28,782 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जो अब तक के सबसे अधिक दैनिक मामले हैं। यह जानकारी देश के कोविड-19 रिस्पॉन्स सेंटर ने दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की शनिवार की रिपोर्ट के अनुसार, देश में महामारी के दौरान 2,431,731 कोरोनावायरस संक्रमण दर्ज किए गए हैं। रूस संक्रमण के मामले में दुनिया में चौथे स्थान पर है।

इसी बीच संक्रमण से 508 नई मौतें दर्ज हुई हैं, जिससे मृतकों की संख्या 42,684 हो गई।

रिस्पॉन्स सेंटर ने कहा कि देश में सबसे प्रभावित क्षेत्र मॉस्को है, जहां 7,993 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जिनके साथ यहां संक्रमणों की संख्या 640,050 हो गई है।

सेंटर के अनुसार, पिछले दिन और 27,644 लोग इससे उबरे हैं, जिनके साथ रिकवर हुए लोगों की संख्या 1,916,396 हो गई है।

देश भर में अब तक 7.87 करोड़ से अधिक कोविड-19 परीक्षण किए जा चुके हैं।

Share This Article