
रांची: राजधानी रांची से दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। रांची रेलवे स्टेशन पर एक महिला ने अचानक ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि महिला अचानक हटिया से हावड़ा जा रही क्रिया योग ट्रेन के आगे कूद गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलने पर RPF की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल महिला के शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस शव की पहचान करने में जुटी है।
