दुमका में शिकार करने गया युवक तीर लगने से हुआ घायल

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मुर्गाथली गांव में गुरुवार की सुबह शिकार करने के दौरान एक युवक घायल (Injured) हो गया। उसे फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल (Phulo Jhano Medical College Hospital) में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक गांव में युवाओं की एक टोली तीर धनुष लेकर जंगली जानवरों का शिकार करने निकली थी। उस टोली में प्रेमलाल हांसदा नामक एक युवक भी शामिल था।

प्रेमलाल मूलरूप से मसानजोर थाना के बागनल गांव का रहने वाला है। वह मुर्गाथली ससुराल आया था। शिकार (Hunting) करने के लिए वह भी टोली में शामिल हो गया।

घने जंगल में ग्रामीण जंगली जानवर पर तीर चला रहे थे। तभी एक तीर जानवर की बजाय प्रेमलाल हांसदा के गाल में जा चुभा। आनन-फानन में उसे फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल, दुमका लाया गया।

Share This Article