‘आप’ ने दिल्ली सरकार की ‘विद्या वाहिनी’ साइकिल वितरण योजना में भ्रष्टाचार का लगाया आरोप

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की ‘विद्या वाहिनी’ साइकिल योजना में वित्तीय अनियमितताओं का आरोप लगाया। पार्टी ने कहा कि कार्रवाई नहीं हुई तो ACB या CBI का रुख किया जाएगा।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली: दिल्ली सरकार की कक्षा नौ की छात्राओं के लिए साइकिल वितरण योजना में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी (आप) ने बुधवार को कहा कि यदि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता इस मामले में कार्रवाई नहीं करती हैं, तो वह भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) या केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) का रुख करेगी।

‘आप’ के वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि ‘विद्या वाहिनी’ योजना के तहत वितरित की जा रही साइकिलों की गुणवत्ता निविदा में उल्लेखित मानकों से काफी खराब है।

पार्टी ने कहा है कि दिल्ली सरकार ने 1.30 लाख साइकिलों की खरीद में भारी वित्तीय अनियमितता बरती है और प्रत्येक साइकिल पर करीब 2,700 से 3,000 रुपये अधिक भुगतान किया गया है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।