पंजाब के लोग पाला बदलने वालों को माफ नहीं करेंगे : संजय सिंह

आप के सात राज्यसभा सांसदों के भाजपा में शामिल होने से सियासत गरम, संजय सिंह ने ऑपरेशन लोटस का आरोप लगाया, पंजाब की जनता बताएगी जवाब, पार्टी में मचा राजनीतिक संकट

Neeral Prakash
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली: आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने शुक्रवार को अपनी पार्टी के राज्यसभा सदस्यों के दलबदल की कड़ी निंदा की। उन्होंने इसे भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन लोटस’ का हिस्सा बताया और कहा कि पंजाब की जनता पार्टी छोड़ने वाले उन सात सदस्यों को कभी माफ नहीं करेगी।

बड़े पैमाने पर दलबदल कर आप के राज्यसभा सदस्यों के भाजपा से जुड़ने के बाद संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, सिंह ने पार्टी पर पंजाब में भगवंत मान सरकार के अच्छे कार्यों में बाधा डालने की साजिश रचने का आरोप लगाया। सिंह ने कहा कि पंजाब की जनता आम आदमी पार्टी को धोखा देने वाले सांसदों को कभी माफ नहीं करेगी।

शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) को एक बड़ा झटका लगा जब राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल समेत उसके सात राज्यसभा सांसदों ने पार्टी छोड़ दी। चड्ढा के साथ आयोजित संवाददाता सम्मेलन में पाठक ने भाजपा में शामिल होने के उनके फैसले की घोषणा की। चड्ढा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्यों में से लगभग दो-तिहाई – यानी 10 में से सात – ने पार्टी छोड़ दी है और वे एक गुट के रूप में भाजपा में शामिल होंगे। उन्होंने घोषणा की कि स्वाति मालीवाल और हरभजन सिंह समेत सात लोग उनके साथ हैं।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।