जमशेदपुर में ब्राउन शुगर लेकर कार में निकली आरती, पुलिस ने 50 पुड़िया के साथ किया गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: मानगो पुलिस ने 50 पुड़िया ब्राउन शुगर (Brown sugar) के साथ सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह बस्ती निवासी आरती कुंभकार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में एक कार भी जब्त की है।

जानकारी के अनुसार बुधवार की रात मानगो थाना के ASI विद्यानंद कुमार (Vidyanand Kumar) रात गश्ती में थे।

इसी दौरान दाईगुट्टू के कावेरी रोड में एक कार का चालक पुलिस को देखते ही कार को छोड़कर भागने लगा।

कार में पुलिस के गिरफ्त में आयी आरती भी सवार थी। तलाशी लेने पर कार के डौशबोर्ड (Dashboard) से 50 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया गया। पुलिस ने आरती को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Share This Article