Latest Newsझारखंडझारखंड के लगभग 5 लाख स्टूडेंट्स को मिली छात्रवृत्ति, कल्याण विभाग के...

झारखंड के लगभग 5 लाख स्टूडेंट्स को मिली छात्रवृत्ति, कल्याण विभाग के डायरेक्टर ने…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Students received Scholarship: झारखंड में लगभग 5 लाख विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति (Scholarship) की राशि स्वीकृत हो चुकी है। यह छात्रवृत्ति वर्ष 2023-24 के लिए है।

इस संबंध में कल्याण विभाग के निदेशक अजय नाथ झा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर विस्तृत जानकारी दी है। बताया है कि ST और SC वर्ग के 4,88,733 विद्यार्थियों के लिए राशि आवंटित है। 92,279 छात्रों का आवेदन जिला स्तर पर स्वीकृत तो हो चुका है, लेकिन भुगतान अभी तक लंबित है।

एक छात्र ने की थी छात्रवृत्ति नहीं मिलने की शिकायत

बता दें कि Rahul Kumar नाम के युवक ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर यह कहा था कि झारखंड के छात्रों को छात्रवृत्ति नहीं मिली है।

इस पर Ajay Nath Jha ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया है कि राज्य के अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति के छात्रों को छात्रवृत्ति देने के लिए आवंटन उपलब्ध है। किस जिले में कितनी राशि उपलब्ध है, यह आंकड़ा भी उन्होंने जारी किया है।

पिछड़ों के लिए केंद्र का हिस्सा पूरा नहीं मिला

झा बताया है कि पिछड़ी जाति के छात्रों को जो छात्रवृत्ति दी जाती है, उसमें केंद्र सरकार से 60 प्रतिशत राशि मिलती है। राज्य सरकार 40 प्रतिशत राशि देती है।

केंद्र सरकार से अब तक 48 करोड़ रुपये ही प्राप्त हो पाया है। केंद्र से करीब 292 करोड़ रुपये मिलना अभी बाकी है। केंद्र से पूरी राशि नहीं मिलने के बाद भी राज्य सरकार ने छात्रों के हितों का ध्यान रखते हुए 194 करोड़ के बदले 380 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया है।

spot_img

Latest articles

रायबरेली में राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, मनरेगा बचाने की अपील

Rahul Gandhi Attacks Modi Government : कांग्रेस पार्टी इन दिनों मनरेगा योजना (MNREGA scheme)...

शीतल अपार्टमेंट की छत से कूदकर महिला ने की आत्महत्या, इलाके में शोक

Woman Commits Suicide by Jumping From the Roof : रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र...

RIMS हुआ आत्मनिर्भर, हेल्थ मैप का करार खत्म, अब आधुनिक जांच सुविधाएं खुद करेगा संस्थान

RIMS Becomes Self-Reliant: रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) में संचालित रेडियोलॉजी...

खबरें और भी हैं...

रायबरेली में राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, मनरेगा बचाने की अपील

Rahul Gandhi Attacks Modi Government : कांग्रेस पार्टी इन दिनों मनरेगा योजना (MNREGA scheme)...

शीतल अपार्टमेंट की छत से कूदकर महिला ने की आत्महत्या, इलाके में शोक

Woman Commits Suicide by Jumping From the Roof : रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र...