मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ ट्विटर पर लिखा अपशब्द, पुलिस ने किया गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़: रामगढ़ पुलिस ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार युवक योगेंद्र कुमार पिता मोहर महतो ने मुख्यमंत्री और उनके परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ ट्विटर पर अश्लील टिप्पणी की थी।

इस मामले में रामगढ़ थाना प्रभारी रोहित महतो ने बताया कि आईटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर योगेंद्र कुमार को जेल भेजा गया है।

उन्होंने बताया कि 2 दिन पहले ट्विटर पर होमगार्ड जवानों की बहाली को लेकर होने वाली बैठक पर पोस्ट किया गया था, जिस पर योगेंद्र कुमार ने काफी अश्लील टिप्पणी की थी। मुख्यमंत्री के खिलाफ इस तरह की टिप्पणी पर प्रशासन ने संज्ञान लिया।

गिरफ्तार योगेंद्र कुमार होमगार्ड जवान के लिए परीक्षा दे चुका था। लेकिन बहाली प्रक्रिया संपन्न नहीं होने के कारण उसकी नौकरी नहीं हो पाई थी।

उसने अपने गुस्से में मुख्यमंत्री के खिलाफ पूरी भड़ास निकाली लेकिन यह हरकत बिल्कुल भी शोभनीय नहीं थी। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर तत्काल उसकी गिरफ्तारी हुई है।

Share This Article