खूंटी में घूस लेत ACB ने गिरफ्तार किया

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी: जिले के क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के क्लर्क बसंत नायक को एसीबी ने मंगलवार को 14 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने उसे उस वक्त रंगे हाथों पकड़ाए जब वह चाय की दुकान पर अमर कुमार नामक शिक्षक से रिश्वत ले रहा था।

जानकारी के अनुसार राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय पोढ़ा कर्रा के शिक्षक अमर कुमार ने एसीबी को एक आवेदन दिया था, जिसके माध्यम से उन्होंने बताया था कि 30 दिसंबर 2020 को बिना सूचना के वह विद्यालय में अनुपस्थित पाए गए थे।

इसके बाद उनके वेतन को स्थगित कर दो दिन के भीतर स्पष्टीकरण की मांग की गई थी।

छह जनवरी 2021 को स्पष्टीकरण देने के लिए वह क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय गए।

लेकिन वहां स्पष्टीकरण स्वीकार न कर धमकी दी गई कि एक सप्ताह के भीतर 14 हजार रुपए दो अन्यथा वरीय अधिकारियों से शिकायत कर उनको निलंबित करा दिया जाएगा।

जानकारी के अनुसार एसीबी को मिली शिकायत की जांच के लिए एसीबी के पुलिस अवर निरीक्षक गुलाम शाहिद अंसारी से जांच करायी गयी, तो शिकायत सही पायी गयी।

इसके बाद एसीबी ने मामला दर्ज करते हुए अभियुक्त बसंत नायक को मंगलवार को चाय दुकान पर शिक्षक से रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया।

Share This Article