खूंटी में एसीबी की कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते पकड़ी गयीं महिला थाना प्रभारी सुलेखा कुमारी

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी : भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी ने गुरुवार को एएचटीयू (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट) सह महिला थाना प्रभारी सुलेखा कुमारी सपना को कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। उन्हें महिला थाने में ही 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। एसीबी की इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। महिला थाना प्रभारी के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत एसीबी को मिली थी। प्रारंभिक सत्यापन में शिकायत सही पाए जाने के बाद ब्यूरो ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप बिछाया।

तय योजना के अनुसार, जैसे ही आरोपी अधिकारी ने शिकायतकर्ता से रिश्वत की राशि ली, एसीबी की टीम ने मौके पर ही उन्हें पकड़ लिया। एसीबी अधिकारियों ने आरोपी थाना प्रभारी को रिश्वत की रकम के साथ हिरासत में ले लिया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें पूछताछ के लिए एसीबी कार्यालय ले जाया गया। जहां मामले से जुड़े दस्तावेज और अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। ब्यूरो यह भी जांच कर रहा है कि इस मामले में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं है। महिला थाना प्रभारी की गिरफ्तारी की खबर फैलते ही पुलिस विभाग में हलचल तेज हो गई। एसीबी की इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि सरकारी पद का दुरुपयोग कर रिश्वत लेने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।