
नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सभी महिलाओं को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि भारत की नारी शक्ति की उपलब्धियां गर्व का स्रोत हैं। मोदी ने कहा कि महिलाओं का सशक्तीकरण उनकी सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं पहलों का मूल आधार है। हमारी सरकार ऐसे अवसर पैदा करने के लिए प्रतिबद्ध है जिनसे प्रत्येक महिला अपनी पूरी क्षमता का एहसास कर सके और भारत के विकास की यात्रा में योगदान दे सके।
