HomeझारखंडJJMP नक्सली संगठन के सक्रिय सदस्य सुरेंद्र राम गिरफ्तार

JJMP नक्सली संगठन के सक्रिय सदस्य सुरेंद्र राम गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

पलामू : JJMP नक्सली संगठन के सक्रिय सदस्य सुरेंद्र राम उर्फ सुमंत मोची को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने गिरफ्तार (Arrest) किया।

मामले में शनिवार को पलामू पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सुरेंद्र राम मनिका इलाके में आया हुआ है।

जिसके बाद गुप्त सूचना के आधार पर रामगढ़ थाना (Ramgarh Police Station) प्रभारी प्रभात रंजन राय को कार्रवाई का निर्देश दिया गया।

जिसके बाद थानेदार प्रभात रंजन के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने छापेमारी कर सुरेंद्र राम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत (Judicial Custody) में जेल भेज दिया।

सुरेंद्र राम उर्फ सुमंत मोची उर्फ सुमंत कुमार रवि लातेहार के मनिका थाना क्षेत्र के मनधनिया का रहने वाला है।

वह पहले भी पलामू और लातेहार में कई नक्सल घटनाओं का आरोपी रह चुका है। उस पर रामगढ़, मनिका और लातेहार में पहले से ही कई एफआईआर दर्ज हैं।

लेवी की रकम को लेकर नक्सलियों के बीच हुई थी गोलीबारी

बता दें कि 28 जुलाई 2021 में लेवी की रकम को लेकर कोकाडू के जंगल में नक्सलियों के बीच गोलीबारी हुई थी।

इसमें एरिया कमांडर रामसुंदर राम मारा गया था और सुमंत मोची को पैर में गोली लगी थी। जिसके बाद उसे संगठन से निकाल दिया गया था।

सुरेंद्र राम के दाएं पैर में लगी थी गोली

गिरफ्तारी के बाद सुरेंद्र राम ने पुलिस को बताया है कि उस मुठभेड़ की रात वह सोया हुआ था। तभी अचानक गोली चलनी शुरू हो गई।

और अचानक उसके पैर में गोली लग गई थी। जिसके बाद वह बेहोश हो गया था।

साथी नक्सली उसे उठाकर ले गए थे और उसे स्थानीय डॉक्टरों से इलाज करवाया था। उसे दाएं पैर में गोली लगी थी। और वह गोली लगने के बाद से फरार था‌।

spot_img

Latest articles

जिला अदालत भवन निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, मांगी पूरी रिपोर्ट

High Court Strict on Construction of District court Building : राज्य की जिला अदालतों...

पलामू में आधुनिक पुलिस व्यवस्था की ओर बड़ा कदम, बनेगा 6 मंजिला बहुउद्देश्यीय पुलिस भवन

Major step Towards Modern Policing in Palamu: पलामू जिले में पुलिस व्यवस्था को और...

स्मार्ट मीटर में बैलेंस नेगेटिव होते ही कट रही बिजली, रांची में हजारों कनेक्शन बंद

Electricity Department Tightens Rules : रांची में स्मार्ट मीटर वाले बिजली उपभोक्ताओं (Electricity Consumers)...

खबरें और भी हैं...