
Experience of working with JNAC was Intense: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने शनिवार को कहा कि जिस तरीके से JNAC काम करती है, उसके आलोक में उनका अनुभव तीखा है।
वह नगर विकास विभाग के मद से क्रियान्वित होने वाले 6 करोड़ 88 लाख रुपये से अधिक की लागत की 50 योजनाओं का शिलान्यास करने के बाद अपनी बात रख रहे थे। इन योजनाओं का शिलान्यास सांसद विद्युत वरण महतो और सरयू राय ने संयुक्त रुप से किया। कार्यक्रम तरुण संघ, कदमा में आयोजित था।
सरयू राय ने कहा कि आज जिन योजनाओं का शिलान्यास किया गया, वो सोनारी, कदमा, बिष्टपुर, साकची आदि की की योजनाएं हैं। उन्होंने JNAC पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि उनके काम करने का तरीका जो भी हो, अनुभव तीका है। कई बार काम रुक जाता है। कभी-कभी काम की गुणवत्ता भी सही नहीं रहती है।
उन्होंने कहा कि JNAC में निविदा हो जाती है, ठेकेदार का चयन हो जाता है लेकिन सुरक्षा Agreement लटक जाता है। इससे बचना चाहिए JNAC को और इसे जल्दी करवाना चाहिए।
सरयू राय ने कहा कि ठेकेदार समय सीमा में काम पूरा करें। सारे काम पर ठेकेदार हावी हो गए हैं।

