चुटिया में युवती की मौत का खुलासा, पूर्व प्रेमी गिरफ्तार; गला दबाकर हत्या करने का आरोप

रांची के चुटिया में युवती की संदिग्ध मौत का मामला हत्या निकला। पुलिस ने पूर्व प्रेमी राहुल कुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Suspicious Death a Young Woman : राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र में युवती की संदेहास्पद मौत के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में यह मामला हत्या का निकला। पुलिस ने युवती के पूर्व प्रेमी राहुल कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर गला दबाकर हत्या करने और घटना को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश करने का आरोप है।

पुलिस के अनुसार, 31 मई को युवती का शव उसके कमरे में बिस्तर पर मिला था। शुरुआती जांच के आधार पर चुटिया थाना में यूडी का मामला दर्ज किया गया था। लेकिन जांच आगे बढ़ने पर कई ऐसे साक्ष्य मिले, जिनसे हत्या की आशंका मजबूत हुई। इसके बाद पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू की।

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी राहुल कुमार गुप्ता ने पुलिस के समक्ष कथित तौर पर स्वीकार किया कि युवती के किसी अन्य व्यक्ति से संबंध होने के शक में उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद घटना को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई, ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सके।

पुलिस का कहना है कि वैज्ञानिक साक्ष्यों और अन्य उपलब्ध सबूतों के आधार पर मामले का खुलासा किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।