जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम से की मुलाकात, रथ यात्रा को लेकर हेमंत सोरेन ने दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति ने रांची रथ यात्रा महोत्सव में शामिल होने का निमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण स्वीकार कर आयोजन की सफलता की शुभकामनाएं दीं।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को आगामी रथ यात्रा महोत्सव में सम्मिलित होने को लेकर आमंत्रित किया। मौके पर प्रतिनिधिमंडल ने महोत्सव की तैयारियों तथा स्थानीय जनभावनाओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। रथ यात्रा महोत्सव का शुभारम्भ 16 जुलाई से होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि वे उद्घाटन समारोह में सम्मिलित होकर महोत्सव की गरिमा बढ़ाएं। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल द्वारा दिए गए आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए महोत्सव की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष एनएन पांडे, प्रथम सेवक (सेवायत) ठाकुर सुधांशु नाथ शाहदेव, सचिव प्रसन्न कुमार, सदस्य गोपाल उपाध्याय, नीतू देवी, कमल ठाकुर तथा सहयोगी अमरदीप कौशल शामिल थे।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।