चेक बाउंस मामले में आज भी कोर्ट नहीं पहुंचीं एक्ट्रेस अमीषा पटेल, अब आगे…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Amisha Patel Cheque Bounce Case: चेक बाउंस मामले में फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल (Amisha Patel) मंगलवार को रांची सिविल कोर्ट नहीं पहुंची।

पिछली सुनवाई में कोर्ट ने उन्हें हाजिर होने का निर्देश दिया था। लेकिन निजी कारणों का हवाला देते हुए वह मंगलवार को उपस्थित नहीं हुई। मामले की सुनवाई न्यायिक दंडाधिकारी डीएन शुक्ला (DN Shukla) की अदालत में चल रही है।

उल्लेखनीय है कि फिल्म मेकर अजय कुमार सिंह ने अभिनेत्री Ameesha Patel पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। देशी मैजिक फिल्म बनाने के नाम पर अजय कुमार सिंह से Ameesha Patel ने दो करोड़ रुपये लिये थे, लेकिन वह फिल्म नहीं बनी।

इसके बाद अजय कुमार सिंह द्वारा पैसा मांगने पर अमीषा पटेल ने दो चेक दिये थे, लेकिन दोनों चेक बाउंस हो गया था। इसे लेकर अजय कुमार सिंह ने Ameesha Patel के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला वर्ष 2018 में दर्ज कराया था।

कोर्ट ने मामले में अमीषा पटेल के खिलाफ सात अप्रैल 2023 को वारंट जारी किया था, जिसके बाद उन्होंने 17 जून को कोर्ट में Surrender कर जमानत ली थी।

Share This Article