शादी के 12 साल बाद मां बनीं एक्ट्रेस राधिका आप्टे

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Actress Radhika Apte Becomes Mother: एक्ट्रेस राधिका आप्टे (Radhika Apte) के घर बच्चे की किलकारियां गूंजी हैं। शादी के 12 साल बाद मां बनी हैं। उन्होंने अपने पहले बच्चे के तौर पर एक बेटी का स्वागत किया है।

यह खुशखबरी Actress ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को दी है और नन्ही परी की झलक भी दिखाई है। साथ ही मां बनने के हफ्ते भर बाद ही काम पर भी लौट आई हैं।

इंस्टाग्राम अकाउंट शेयर की तस्वीर 

राधिका आप्टे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वो बेटी को गोद में लिए ब्रेस्टफीड (Breastfeed) करवा रही हैं। साथ ही लैपटॉप पर अपना काम कर रही हैं।

इस तस्वीर को पोस्ट कर उन्होंने कैप्शन में लिखा- जन्म के बाद अपनी बच्ची को ब्रेस्ट पर चिपकाए पहली बार काम पर वापस आई। इसके साथ उन्होंने ब्रेस्टफीड, मदर ऑन वर्क, बेबी गर्ल और गर्ल्स आर द बेस्ट जैसे Hashtag भी दिए। तस्वीर में एक्ट्रेस के चेहरे पर मां बनने की अलग ही खुशी दिख रही है।

Share This Article