
नई दिल्ली: नौ जुलाई (भाषा) एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने पश्चिम एशिया संकट के कारण ऊर्जा कीमतों में संभावित बढ़ोतरी के मद्देनजर चालू वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारत की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर का अनुमान बृहस्पतिवार को 6.9 प्रतिशत से घटाकर 6.6 प्रतिशत कर दिया। वृद्धि दर में इस कमी के बावजूद हालांकि, भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था बना हुआ है।

