रांची में यात्रियों की सुविधा के लिए लगाए गए अतिरिक्त कोच

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: Passengers (यात्रियों) की अतिरिक्त भीड़ देखते हुए रांची रेल डिवीजन ने कुछ Train में प्रतीक्षा सूची के यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त कोच लगाए हैं।

रांची-नई दिल्ली राजधानी ट्रेन में बुधवार को Third AC  कोच लगाया गया। वहीं ट्रेन संख्या 18624 हटिया-इस्लामपुर एक्सप्रेस ट्रेन में 02 नवंबर को स्लीपर क्लास का एक अतिरिक्त कोच लगाया गया। वहीं गुरुवार को Train Number  18624 हटिया-इस्लामपुर एक्सप्रेस में स्लीपर क्लास,

ट्रेन संख्या 08185 हटिया-दुर्ग स्पेशल ट्रेन में स्लीपर क्लास का और ट्रेन संख्या 12825 रांची-आनंद विहार टर्मिनल संपर्क क्रांति Express Train  में स्लीपर क्लास का एक एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा। इन

ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने से यात्रियों को काफी सहूलियत हुई है। छठ पर्व बीतने के बाद ट्रेनों में चल रही लंबी वेटिंग कम हुई है और लोगों को टिकट मिलने लगे हैं।

Share This Article