ADG अभियान संजय आनंद लाटकर ने लंबित मामलों का जल्द निष्पादन करने का दिया निर्देश

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: ADG अभियान संजय आनंद लाटकर (Sanjay Anand Latkar) ने बुधवार को सभी रेंज के DIG के साथ राज्य में लंबित केसों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा बैठक की।

समीक्षा के दौरान ADG ने पाया कि पिछले दिनों के अपेक्षा 53 प्रतिशत केस का निष्पादन हुआ है। 3698 केस में 1980 केसों का निष्पादन हुआ है। ADG ने बचे हुए केसों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया है।

पूरे राज्य में ठगी और जालसाजी वाले 500 से ज्यादा केस पेंडिंग है। आर्म्स एक्ट के भी कुछ केस पेंडिंग है। Non SR  केस भी पेंडिंग है। सभी केसों को इस माह तक निष्पादन करने का निर्देश दिया गया है।

सभी रेंज के DIG , SSP और SP शामिल थे

समीक्षा के दौरान पाया कि सबसे ज्यादा रांची जिले में 966 केस पेंडिंग है। SSP और DSP  को विशेष निर्देश दिये गये हैं। IT एक्ट के काफी केस रांची में पेंडिंग पाये गये हैं।

IT Act के केस में पाया गया है कि बाहर के राज्यों से पैसे की ठगी की गयी है। इसके लिए बाहर राज्य में टीम भेजने के लिए CID SP को निर्देश दिया गया है।

बैठक में IG CID असीम विक्रांत मिंज, DIG  CID एम तमील वानन सहित सभी रेंज के DIG , SSP और SP शामिल थे।

Share This Article