

गुमला : जिला भाजपा की संगठनात्मक बैठक बुधवार को संपन्न हुई। बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने सभी दायित्ववान कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा जनहित के कार्यों को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष समीर उरांव जी, प्रदेश उपाध्यक्ष मुनेश्वर साहू, पूर्व सांसद सुदर्शन भगत, पूर्व विधायक कमलेश उरांव, संगठन जिला प्रभारी राकेश भास्कर, पूर्व जिला अध्यक्ष विनय लाल समेत जिला के पदाधिकारी एवं समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





