Latest Newsझारखंडरांची में 21 जुलाई के बाद सभी स्मार्ट मीटर हो जायेंगे प्रीपेड

रांची में 21 जुलाई के बाद सभी स्मार्ट मीटर हो जायेंगे प्रीपेड

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

JBVNL Smart Meter Prepaid: 21 जुलाई के बाद से राजधानी रांची के सभी बिजली उपभोक्ताओं के घरों में लगे स्मार्ट मीटर (Smart Meter) प्रीपेड में परिवर्तित हो जायेंगे।

यह जानकारी JBVNL (झारखंड बिजली वितरण निगम) के केके वर्मा ने दी है। उन्होंने बताया कि इस काम को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जायेगा। इसके लिए दिशा-निर्देश जारी किये जायेंगे। उन्होंने उपभोक्ताओं से उन निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

केके वर्मा ने कहा कि जिनका मोबाइल नंबर कंज्यूमर नंबर से नहीं जुड़ा है, वे संबंधित बिजली ऑफिस जाकर कंज्यूमर नंबर के साथ अपना मोबाइल नंबर टैग करा लें। इससे ह्वाट्सएप पर भी उन्हें संबंधित सेवा मिल सकेगी।

उन्होंने कहा कि साल 2005 से बिजली राजस्व का काम संभाल रही HCL की सेवा को अब समाप्त कर दिया गया है।

JBVNL अब राजस्व के सारे काम खुद संभालेगा। इसी कड़ी में रांची में लगे स्मार्ट मीटर को प्रीपेड कर दिया जायेगा। इस काम को डिवीजनवाइज अलग-अलग चरणों में पूरा किया जायेगा।

गौरतलब है कि रांची में अब तक 2.5 लाख घरों में स्मार्ट मीटर लगाये जा चुके हैं। हालांकि, 3.5 लाख घरों में स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य है। अब तक 25 हजार उपभोक्ताओं के मीटर प्रीपेड हो चुके हैं। अगले महीने, यानी अगस्त तक सभी स्मार्ट मीटर प्रीपेड किये जाने हैं।

spot_img

Latest articles

गुमला में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत

Tragic accident in Gumla: घाघरा थाना क्षेत्र के नौवडीहा नया पुल मोड़ के समीप...

डोरंडा सड़क हादसा केस, अधिवक्ता मनोज टंडन को अंतरिम राहत, जांच पर फिलहाल रोक

Doranda Road Accident Case: रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में हुए कार और मोटरसाइकिल...

30 हजार रुपये घूस मामले में पूर्व थाना प्रभारी को राहत नहीं, जमानत याचिका खारिज

30,000 Rupees Bribery Case: रांची की एसीबी की विशेष अदालत ने 30 हजार रुपये...

खबरें और भी हैं...

गुमला में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत

Tragic accident in Gumla: घाघरा थाना क्षेत्र के नौवडीहा नया पुल मोड़ के समीप...

डोरंडा सड़क हादसा केस, अधिवक्ता मनोज टंडन को अंतरिम राहत, जांच पर फिलहाल रोक

Doranda Road Accident Case: रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में हुए कार और मोटरसाइकिल...