अरगोड़ा थाना के मुंशी के बाद अब थाना प्रभारी लाइन हाजिर, बृज कुमार बने नए थाना प्रभारी

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: अरगोड़ा थाना (Argora Police Station) के मुंशी को निलंबित करने के बाद सोमवार को थाना प्रभारी संजय कुमार (Station Officer Sanjay Kumar) को लाइन क्लोज कर दिया गया।

उनकी जगह पर बृज कुमार को अरगोड़ा थाने का नया थाना प्रभारी बनाया गया है।

गौरतलब हो कि हरमू (Harmu) के रहने वाले विनोद कुमार सिन्हा 4 दिन पहले अरगोड़ा थाना गए थे।

वहां उन्होंने दो माह पूर्व गुम गए मोबाइल के संबंध में जानकारी हासिल करने का प्रयास किया।

इसी क्रम में थाने के मुंशी उपेंद्र सिंह के साथ उनका विवाद हुआ। इस दौरान मुंशी ने विनोद की जमकर पिटाई की थी।

मुंशी ने विनोद का नाख तोड़ दिया

मुंशी ने विनोद को इतना पीटा कि उनके मुंह वा नाक से खून टपकाने लगे। आरोप है कि मुंशी ने विनोद का नाख तोड़ दिया।

यह घटना थाना प्रभारी संजय कुमार के सामने घटी थी। मामले की जानकारी मिलने के बाद SSP ने इसकी जांच कराई।

रिपोर्ट आने के बाद मुंशी उपेंद्र को निलंबित कर दिया था। वही थाना प्रभारी को शोकॉज किया था।

जवाब आने के बाद थानेदार संजय कुमार को सोमवार को SSP ने लाइन हाजिर कर दिया।

Share This Article