
रांची : कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने मांडर में क्षेत्र भ्रमण के क्रम में ग्रामीण हाट-बाजार का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने सब्जियां भी खरीदीं। इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि सच मायनों में हाट-बाजार हमारी ग्रामीण संस्कृति, परंपरा और अर्थव्यवस्था की आत्मा हैं।
यहां किसान अपनी मेहनत से उगाई गई उपज लेकर आते हैं और उसे बेचकर अपने परिवार की जरूरतों का सामान खरीदते हैं। मैंने भी हाट से ताजी हरी सब्जियां खरीदीं। गांव के इन बाजारों की सबसे बड़ी खासियत यही है कि यहाँ किसानों की मेहनत की खुशबू और ताजगी दोनों मिलती है।


