

अभिनेत्री अहाना कुमरा ने हाल ही में परिवार और दोस्तों के साथ वाराणसी की आध्यात्मिक यात्रा की। उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन कर महादेव का आशीर्वाद लिया और इस खास पल की झलक सोशल मीडिया पर साझा की।





माता-पिता के साथ बिताया खास वक्त
अहाना ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह अपने माता-पिता, अभिनेता सनी हिंदुजा और उनकी पत्नी शिंजिनी रावल के साथ नजर आईं। अभिनेत्री ने बताया कि माता-पिता के साथ काशी में पूजा करना उनके लिए बेहद भावुक अनुभव रहा।
पिता का पुराना घर बना आकर्षण
अहाना के मुताबिक, काशी में उनके पिता का पुश्तैनी घर भी है। वहां पहुंचकर उन्हें पिता के बचपन की यादों को करीब से महसूस करने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि पिता को वहां इतना खुश देखकर यह सफर उनके लिए और भी खास बन गया।
दोस्तों का जताया आभार
अभिनेत्री ने अपनी इस यात्रा को सफल बनाने के लिए सनी हिंदुजा, शिंजिनी रावल, अभिषेक जालन और सुच्ची जग्गी कपूर का धन्यवाद किया। उनके मुताबिक दोस्तों के सहयोग के बिना यह खूबसूरत आध्यात्मिक अनुभव संभव नहीं हो पाता।
भांजे के जन्मदिन ने बढ़ाया जादू
अहाना ने बताया कि यह यात्रा उनके भांजे के जन्मदिन के दिन हुई, जिससे पूरा अनुभव और भी यादगार बन गया। उन्होंने इस अवसर को ऊपर वाले की ओर से मिला खूबसूरत तोहफा बताते हुए सभी के प्रति दिल से आभार जताया।
अहाना ने साझा कीं भावुक यादें
अभिनेत्री ने कहा कि कुछ यात्राएं केवल सफर नहीं होतीं, बल्कि जीवनभर साथ रहने वाली यादें और आशीर्वाद दे जाती हैं। काशी में महादेव के दर्शन, परिवार का साथ और पिता की पुरानी यादों ने इस यात्रा को उनके लिए बेहद खास बना दिया।
