Air India के विमान में फिर गड़बड़ी, Mumbai Airport पर इमरजेंसी लैंडिंग

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Air India: अहमदाबाद विमान हादसे के बाद Air India के विमानों में तकनीकी खराबियों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा घटना में मुंबई से चेन्नई जा रहे Air India के विमान AI639 को केबिन में जलने की गंध आने के कारण तुरंत मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। यह वाकया शुक्रवार को हुआ, जिसकी पुष्टि Air India ने शनिवार को की।

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि पायलट ने एहतियात के तौर पर विमान को वापस मुंबई लाया। केबिन में जलने की गंध का पता चलते ही विमान को सुरक्षित रूप से मुंबई एयरपोर्ट पर उतारा गया। इसके बाद यात्रियों की सुविधा के लिए वैकल्पिक फ्लाइट की व्यवस्था की गई। प्रवक्ता ने कहा, “हमारे कर्मचारियों ने यह सुनिश्चित किया कि यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी न हो।”

वहीं, उसी दिन Air India के एक अन्य विमान को गैर-विशिष्ट सिक्योरिटी अलर्ट मिला था। हालांकि, सभी सेफ्टी प्रोटोकॉल्स की जांच के बाद उस विमान को अपनी उड़ान जारी रखने की मंजूरी दी गई। प्रवक्ता ने जोर देकर कहा कि यात्री और क्रू मेंबर्स की सेफ्टी हमारी टॉप प्रायोरिटी है।

Share This Article