वोट चोरी के खिलाफ AISA का आक्रोश मार्च, जंतर-मंतर आंदोलन के समर्थन में सड़क पर उतरे छात्र

धनबाद में AISA के छात्रों ने वोट चोरी के आरोपों के खिलाफ और जंतर-मंतर आंदोलन के समर्थन में आक्रोश मार्च निकाला। छात्रों ने लोकतंत्र बचाने के नारे लगाए और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद : वोट चोरी के आरोपों के खिलाफ और दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी आंदोलन के समर्थन में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA), धनबाद ने आक्रोश मार्च निकाला। AISA नेता रितेश मिश्रा के नेतृत्व में मार्च रंधीर वर्मा चौक से शुरू होकर DRM चौक तक पहुंचा। संगठन के अनुसार, लॉ कॉलेज इकाई के करीब 120 छात्रों ने इसमें हिस्सा लिया, जिनमें 31 काउंसिल सदस्य और 9 OB टीम के सदस्य शामिल थे। मार्च के दौरान छात्रों ने “वोट चोर गद्दी छोड़ो”, “लोकतंत्र बचाओ” और “जंतर-मंतर की एकता जिंदाबाद” जैसे नारे लगाए। इस दौरान AISA के लाल झंडों के साथ छात्रों ने लोकतंत्र और मतदान प्रक्रिया की पारदर्शिता से जुड़े मुद्दे उठाए।

मार्च में नवनिर्वाचित अध्यक्ष स्नेहा महतो, सचिव अताफ इमाम, उपाध्यक्ष तनवीर अहमद, सुमन महतो, अभिजीत महतो, संयुक्त सचिव अलीज़ा और अभिजीत साहू समेत कोर कमेटी के सदस्य मौजूद रहे। DRM चौक पर सभा को संबोधित करते हुए रितेश मिश्रा ने कहा कि यह पैदल मार्च केवल विरोध नहीं, बल्कि लोकतंत्र बचाने की लड़ाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि वोट चोरी के जरिए सरकार छात्र-युवाओं की आवाज दबाना चाहती है। उन्होंने कहा कि AISA के कार्यकर्ता इस मुद्दे पर सड़क से संसद तक संघर्ष जारी रखेंगे। संगठन के मुताबिक, मार्च शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। अंत में प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।